
खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Spain Men Hockey, Paris Olympics: भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथा पदक जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल किए।
हॉकी में भारत का यह चौथा कांस्य पदक है। इसके अलावा ओलंपिक इतिहास में आठ स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है।
भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले 1960-72 तक हॉकी में लगातार चार मेडल जीते थे। 1976 में कोई पदक नहीं मिला था। फिर 1980 में स्वर्ण पदक जीता था।
🇮🇳🥉 𝗕𝗥𝗜𝗟𝗟𝗜𝗔𝗡𝗧 𝗕𝗥𝗢𝗡𝗭𝗘! Many congratulations to the men's hockey team on securing a second consecutive Olympic Bronze medal after previously winning it at 🇯🇵 Tokyo 2020.
🔥 The Indian men's hockey team last won back-to-back Bronze medals in the 1968 and 1972… pic.twitter.com/Yl4gQpj7vI
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 8, 2024
India vs Spain Men Hockey Update:
भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराया। मैच के 59वें मिनट में स्पेन टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश ने सफलतापूर्वक बचाव किया।
मुकाबले के 53वें मिनट में सुखजीत को कार्ड दिखाया गया। वे दो मिनट के लिए मैदान से बाहर चले गए हैं। 44वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हुआ। तीसरा क्वार्टर समाप्त हुआ। टीम इंडिया 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। 15 मिनट का खेल बचा है।
तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में हार्दिक सिंह ने वीडियो रेफ्ररल की मांग की। इस पर रेफरी ने भारतीय टीम को पेनल्टी दी। इसका फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया। 35वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने बचाव किया।
टीम इंडिया ने स्कोर बराबर कर लिया है। 30वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। इस गोल के साथ हाफ टाइम का स्कोर 1-1 से बराबर रहा।
बोर्जा लाकाले का गोल पोस्ट पर अटैक
मैच के 28वें मिनट में बोर्जा लाकाले ने गोल पोस्ट पर अटैक किया और भारत ने सफलतापूर्वक बचाव किया। स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और गोल होने नहीं दिया।
गोल करने के तुरंत बाद स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि गोल नहीं हुआ। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। 24वें मिनट में ललित और हार्दिक ने लगातार अटैक किए, लेकिन गोल करने में असफल रहें।
भारत-स्पेन ब्रॉन्ज मेडल मैच के पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। 15 मिनट के खेल के बाद दोनों टीम गोल नहीं कर पाई। 18वें मिनट में स्पेन टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। मार्क मिरालेस पोर्टियो ने गोल किया। टीम इंडिया 0-1 से पीछे हो गई है।
मुकाबले के नौवे मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों ने मौका बनाया। स्पेनिश गोलकीपर जोस बास्टेरा ने अगुवाई की और जबरदस्त शॉट मारा। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सेव किया। मुकाबले के छठे मिनट में भारतीय खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने डी के अंदर शॉर्ट को मिस कर दिया और गोल का मौका गंवा दिया।