• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने जीता कांस्य, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला

Paris Olympic Games 2024: मनु भाकर ने ओलंपिक में भारत को 12 साल बाद पदक दिलाया है। भारत को शूटिंग में आखिरी मेडल 2012 में मिला था। यह निशानेबाजी में भ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 28 Jul 2024 03:48:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 10:55:36 PM (IST)
Olympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने जीता कांस्य, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला
मनु भाकर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत को 12 साल बाद शूटिंग में मेडल।
  2. आखिरी ओलंपिक पदक 2012 में मिला था।
  3. यह शूटिंग में भारत का 5वां पदक है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Paris Olympic Games 2024: पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में कुल 221.7 प्वाइंट्स जुटाए।

शुरुआत के पांच राउंड सीरीज के बाद मनु भाकर दूसरे स्थान पर थीं। वहीं, दूसरे पांच शॉट सीरीज के बाद भारतीय निशानेबाज तीसरे नंबर रही। वहीं, रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंच गई हैं। रमिता का फाइनल मैच सोमवार को होगा।


मनु भाकर का फाइनल में स्कोर

  • पहली 5 शॉट सीरीज- 10.6, 10.2, 9.5, 10.5, 9.6
  • दूसरी 5 शॉट सीरीज- 10.1, 10.3, 9.6, 9.6, 10.3
  • दूसरी 5 शॉट सीरीज- 10.5, 10.4, 9.8,9.8,9.9, 10.2, 10.1, 10.2, 10.1, 10.0, 10.1, 10.3

मनु भाकर का क्वालिफिकेशन राउंड

मनु भाकर 60 शॉट के क्वालिफाइंग राउंड में 580 प्वाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर रहीं। उन्होंने पहली सीरीज में 97, दूसरे में 97, तीसरे में 98, चौथे में 96, पांचवीं में 96 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए थे। महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रिदम सांगवान भी मैदान में थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। सांगवान 573 अंकों के साथ 15वें पायदान पर रहीं।

निशानेबाजी में भारत के पदक विजेता

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रजत पदक- एथेंस, 2004
  • अभिनव बिंद्रा, स्वर्ण पदक- बीजिंग ओलंपिक, 2008
  • गगन नारंग, ब्रॉन्ज मेडल- लंदन ओलंपिक, 2012
  • विजय कुमार, सिल्वर मेडल- लंदन ओलंपिक, 2012
  • मनु भाकर, ब्रॉन्ज मेडल- पेरिस ओलंपिक, 2024

मनु भाकर के घर जश्न का माहौल

#WATCH हरियाणा: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर जश्न शुरू हुआ।

निशानेबाज मनु भाकर ने #ParisOlympics2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। pic.twitter.com/zV6k5afnBZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024

पीएम मोदी ने मनु भाकर को मेडल जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपने शानदार प्रदर्शन से देश में उत्साह की लहर फैला दी है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से भर गया है।