• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

FIFA World Cup: 16 साल बाद स्पेन बना वर्ल्ड चैपियन, अर्जेंटीना का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूटा; मेसी के छलके आंसू

FIFA World Cup 2026 Winner: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 08:56:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 09:16:38 AM (IST)
FIFA World Cup: 16 साल बाद स्पेन बना वर्ल्ड चैपियन, अर्जेंटीना का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूटा; मेसी के छलके आंसू
फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. स्पेन ने 16 साल बाद फिर विश्व कप खिताब जीता
  2. स्पेन को पुरस्कार में मिले लगभग 477 करोड़ रुपये
  3. ट्रंप की मौजूदगी और हूटिंग भी चर्चा में रही

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद फिर विश्व फुटबॉल पर अपना दबदबा कायम किया। इससे पहले स्पेन ने वर्ष 2010 में विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। दूसरी ओर, अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

naidunia_image

फेरान टोरेस का गोल बना जीत की वजह

फाइनल मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। अतिरिक्त समय में 106वें मिनट में स्पेन को बड़ा मौका मिला, जिसे फेरान टोरेस ने शानदार गोल में बदल दिया। यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस विश्व कप में फेरान टोरेस का यह पहला गोल था, लेकिन यही उनके करियर का सबसे यादगार गोल बन गया।


मेसी नहीं तोड़ सके स्पेन की मजबूत दीवार

स्पेन की युवा टीम ने पूरे टूर्नामेंट की तरह फाइनल में भी अनुशासित और संगठित खेल दिखाया। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सके। मुकाबले के बाद स्पेन के खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए, जबकि अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेसी भावुक हो गए।

विजेता और उपविजेता पर हुई करोड़ों की बारिश

फीफा ने इस बार वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में पिछले कतर विश्व कप की तुलना में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। चैंपियन बनने पर स्पेन को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 477 करोड़ रुपये के बराबर है।

उपविजेता अर्जेंटीना को 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 314 करोड़ रुपये मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 278 करोड़ रुपये) और चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 259 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली।

विश्व कप 2026: किस टीम को कितनी पुरस्कार राशि?

स्थान पुरस्कार राशि (करोड़ रुपये)
चैंपियन स्पेन 481
उपविजेता अर्जेंटीना 318
तीसरा स्थान (इंग्लैंड) 279
चौथा स्थान (फ्रांस) 260
क्वार्टर फाइनल (5-8) 183
प्री-क्वार्टर फाइनल (9-16) 144
राउंड ऑफ-32 (17-32) 106
ग्रुप स्टेज (33-48) 87

फीफा विश्व कप 2026 पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

पुरस्कार विजेता
गोल्डन बॉल रोड्री (स्पेन)
सिल्वर बॉल लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
ब्रॉन्ज बॉल किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
गोल्डन बूट किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
सिल्वर बूट लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
ब्रॉन्ज बूट जूड बेलिंगम (इंग्लैंड)
गोल्डन ग्लव उनाई सिमोन (स्पेन)
फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड पाउ कुबार्सी (स्पेन)
फीफा फेयर प्ले ट्रॉफी नीदरलैंड्स

ट्रंप की मौजूदगी भी रही चर्चा में

फाइनल मुकाबले के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी स्टेडियम पहुंचे। वे 'मरीन वन' हेलीकॉप्टर से मैच शुरू होने से करीब 45 मिनट पहले पहुंचे और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ वीआईपी बॉक्स में बैठकर मुकाबला देखा। उनके साथ स्पेन के राजा फेलिप VI, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुई जोरदार हूटिंग

मैच के बाद जब डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मैदान पर पहुंचे तो स्टेडियम में मौजूद 80 हजार से अधिक दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की। इससे पहले अमेरिका का राष्ट्रगान बजने के दौरान वीडियो स्क्रीन पर ट्रंप के दिखाई देने पर भी कुछ दर्शकों ने हूटिंग की थी। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के मैदान पर आने से पहले स्टेडियम में शोर का स्तर करीब 78 डेसिबल था, जो उनके मैदान पर पहुंचते ही बढ़कर 84 डेसिबल तक पहुंच गया।