
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु और कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक सहित चार खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके अलावा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय को भी यह सम्मान दिया गया। यह पहला मौका होगा जब चार खिलाड़ी एक-साथ खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे गए।
इससे पहले 2010 में तीन खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया था। पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 रेस कोर्स रोड पर मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे।
पूर्ण राज्य से जुड़ी याचिका SC से वापस लेगी केजरीवाल सरकार
15 खिलाड़ी बने 'अर्जुन'
रियो ओलिंपिक में फाइनल तक का सफर तय करने वाली लंबी दूरी की धाविका ललिता बाबर और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे सहित 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छह प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।
रियो ओलिंपिक से लौटी महिला हॉकी खिलाड़ियों को ट्रेन के फ्लोर में बिठाया
पुरस्कारों की सूची
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2016 : पीवी सिंधु (बैटमिंटन), दीपा कर्माकर (जिमनास्टिक्स), जीतू रॉय (शूटिंग) और साक्षी मलिक (रेसलिंग)।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2016 : नागापुरी रमेश (एथलिटिक्स), सागर मल धायल (बॉक्सिंग), राज कुमार शर्मा (क्रिकेट), भुवनेश्वर नंदी (जिमनास्टिक्स), एस प्रदीप कुमार (स्विमिंग, लाइफटाइम) और महावीर सिंह (रेसलिंग, लाइफटाइम)
अर्जुन अवॉर्ड 2016 : रजत चौहान (आर्चरी), ललिता बब्बर (एथलिटिक्स), सौरव कोठारी (बिलियर्ड्स एंड स्नूकर), शिवा थापा (बॉक्सिंग), अजिंक्य रहाणे (क्रिकेट), सुब्रत पॉल (फुटबॉल), रानी (हॉकी), वीआर रघुनाथ (हॉकी), गुरुप्रीत सिंह (शूटिंग), अपूर्वी चंडेला (शूटिंग), सौम्यजीत घोष (टेबल टेनिस), विनेश (रेसलिंग), अमित कुमार (रेसलिंग), संदीप सिंह मान (पैरा रेसलिंग), विरेंद्र सिंह (रेसलिंग, बधिर)।
ध्यान चंद अवॉर्ड : सत्ती गीथा (एथलिटिक्स), सेलवानुस दंग (हॉकी), राजेंद्र प्रहलाद (रोइंग)।