MP Ranking Table Tennis: पंकज और भव्या बने चैंपियन, इंदौर के खिलाड़ियों का दबदबा
अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 08:40:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 08:42:09 PM (IST)
समापन पर अवसर पर सफल खिलाड़ी व अतिथि। सौजन्य आयोजकHighLights
- पुरुष और महिला एकल में इंदौर का कब्जा
- अंडर-11 से अंडर-17 वर्गों में दिखा युवा प्रतिभाओं का दम
- अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शानदार समापन और आभार प्रदर्शन
डिजिटल टीम। यूटीटी तृतीय मध्यप्रदेश रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार 4 अक्टूबर को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में इंदौर के पंकज विश्वकर्मा ने उज्जैन के शिवम सोलंकी को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला एकल के फाइनल में इंदौर की भव्या राव ने भोपाल की पारमी नागदेवे को 4-1 से हराकर महिला एकल का खिताब हासिल किया।
अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
समापन दिवस पर खेले गए विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूथ बॉयज अंडर-11 के फाइनल में आर. जैन ने इंदौर के कियान इंगले को 3-2 से पराजित किया। यूथ गर्ल्स अंडर-11 में इंदौर की अनिका माहेश्वरी ने इंदौर की ही दिशा रघुवंशी को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
यूथ गर्ल्स अंडर-13 के फाइनल में इंदौर की आरवी जैन ने भोपाल की खुशी बघेल को 3-1 से हराया। वहीं यूथ बॉयज अंडर-13 में इंदौर के साकार भार्गव ने इंदौर के ही प्रयांश जैन को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
यूथ बॉयज अंडर-15 में रक्षित चैंपियन
यूथ बॉयज अंडर-15 के फाइनल में इंदौर के रक्षित चावड़ा ने इंदौर के ही किरार वानखेड़े को 3-0 से हराया। यूथ बॉयज अंडर-17 में इंदौर के मृदुल जोशी ने इंदौर के ही रक्षित चावड़ा को पराजित कर खिताब जीता। यूथ गर्ल्स अंडर-17 के फाइनल में इंदौर की भव्या राव ने इंदौर की ही दिया पटेल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओम सोनी चेयरमैन मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ एवं मध्यप्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। समारोह डॉ. नीरज कौल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीडीटीटीए, इंदौर के राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा एमपीटीटीए के संयुक्त सचिव निलेश वेद, एमपीटीटीए के सचिव गौरव पटेल, दीपक सचेती अध्यक्ष, जीडीटीटीए एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश क्रीड़ा भारती तथा रवि बग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीडीटीटीए के सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुदेश दहीवाशे, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुचित चतुर्वेदी, स्वपन साहा, वितेश कपूर, रिंकी घोष तथा वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक मांजरेकर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संस्था की ओर से आयोजन सचिव सुयश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।