
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में चीन को 3-1 से करारी शिकस्त देते हुए भारत ने चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। इस शानदार विजय में स्टार खिलाड़ी दीपिका ने निर्णायक भूमिका निभाई और टीम के लिए दो बेहतरीन गोल दागे, जबकि एक गोल इशिका के हिस्से में आया।
इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया तीन-तीन खिताबों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज थे, लेकिन अब भारत ने चौथी ट्रॉफी जीतकर दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम इससे पहले वर्ष 2016, 2023 और 2024 में भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता रह चुकी है।
खबर अपडेट की जा रही है...