Tokyo Olympics 2020, August 5 Live Updates: रवि दहिया आज दिला सकते हैं देश को पहला गोल्ड, जानिए बड़े मुकाबलों के बारे में
Tokyo Olympics 2020, August 5 Live Updates: रवि कुमार दहिया के साथ ही दीपक पूनिया से कुश्ती में पदक की उम्मीद है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 10:01:57 AM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 10:08:41 AM (IST)

Tokyo Olympics 2020, August 5 Live Updates: टोक्यो ओलंपिक्स में आज 13वां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत बहुत शानदार रही है। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अब पहलवानों से उम्मीद है। आज शाम को रवि कुमार दहिया रिंग में उतरेंगे। आज रवि जीते तो देश को टोक्यो ओलंपिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलावा देंगे। रवि दहिया का मुकाबला जावुर युगुऐव से होगा जब दोनों खिलाड़ी पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में उतरेंगे। इसके साथ ही दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक मैच में उतरेंगे। इनके अलावा केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार एथलेटिक्स में एक्शन दिखाएंगे। पुरुष 20 किमी पैदल चाल का आयोजन दोपहर में होगा।
आज रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया के पदक पक्के माने जा रहे हैं। यदि ये खिलाड़ी सफल होते हैं तो देश को पांचवां और छठा पदक मिलेगा। टोक्यो ओलंपिक्स में देश को अब तक 4 पदक मिले हैं, जिनमें एक सिल्वर और 3 कांस्य पदक हैं।
गोल्फ में भी पदक की उम्मीद: गोल्फ की तरफ ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं है, लेकिन भारत की अदिती अशोक शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। दो दिन के खेल के बाद अदिती दूसरे नंबर पर हैं। अभी दो दिन का खेल और बाकी है। अदिती से भी पदक की उम्मीद की जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है...