Tokyo Olympics Medal Tally: 23 गोल्ड समेत कुल 50 पदकों के साथ टॉप पर चीन, भारत 62वें नंबर पर
Tokyo Olympics: पदक तालिका में अमेरिका दूसरे नंबर पर है जिसने 20 स्वर्ण, 20 रजत और 14 कांस्य पदक जीते हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 01 Aug 2021 08:15:23 AM (IST)
Updated Date: Sun, 01 Aug 2021 03:00:22 PM (IST)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक्स में रविवार को पीवी सिंधु और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अहम मुकाबले होने हैं। पीवी सिंधु जीतीं तो उन्हें कांस्य पदक मिलेगा और यह भारत का दूसरा पदक होगा। वहीं पुरुष हॉकी टीम भी एक्शन में नजर आएंगी। मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। इसी बीच, ताजा खबर यह है कि भारत के सतीश कुमार टोक्यो ओलंपिक के मुक्केबाजी के सुपर हैवीवेट वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पराजित हुए। दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज उज्बेकिस्तान के जलालोव बुख़ादिर ने उन्हें हराया।
पदक तालिका में शीर्ष पर चीन, अमेरिका से मिल रही टक्कर
भारत की झोली में अब तक केवल एक पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता था। 31 जुलाई को भारत टोक्यो ओलंपिक पदक तालिका में नौ स्थान फिसल गया और 60 वें स्थान पर चला गया था। रविवार को भारत 62वें पायदन पर फिसल गया।। 23 गोल्ड समेत कुल 50 पदकों के साथ चीन इस समय सबसे आगे चल रहा है, लेकिन ट्रैक और फील्ड इवेंट आने के साथ अमेरिका नंबर वन के लिए चुनौती दे सकता है। अगर पीवी सिंधु कांस्य पदक मैच जीत जाती है तो भारत पदक तालिका में कुछ स्थानों पर चढ़ सकता है।
![naidunia_image]()