_m.webp)
खेल डेस्क, इंदौर (Vinesh Phogat Disqualified)। पेरिस ओलंपिक के लिहाज से बुधवार का दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। रेसलिंग में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं विनेश फोगाट को ओवरवेट होने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में वे अब फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकेंगी।
बता दें कि ओवरवेट होने के कारण विनेश को ओलंपिक से अयोग्य घोषित किया गया है। यहां आपको बताते हैं, वेट को लेकर ओलंपिक के क्या नियम है, जिसके चलते विनेश को अयोग्य घोषित किया गया है।
.jpeg)
पेरिस ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, हर भार वर्ग मुकाबला दो दिन तक आयोजित किया जाता है। मुकाबले के पहले दिन सुबह वजन चेक किया जाता है और मुकाबला जीतने पर अगले दिन वजन की जांच होती है।
बता दें कि विनेश फोगाट का वजन की इसी प्रक्रिया के तहत जांच की गई थी। इसमें उनका वजन कुछ 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया।
विनेश ने वजन कम करने के लिए काफी मेहनत कर रही थीं। उन्होंने साइकिलिंग का भी सहारा लिया था। बताया गया कि विनेश ने वजन कम करने के लिए अपने नाखून और बाल तक काट लिए थे।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50 किलो भार वर्ग मुकाबले में उतरी थीं। उन्होंने मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला था और आज रात वे अमेरिका के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने वाली थीं। लेकिन, अयोग्य होने के बाद वे अब इस मुकाबले में नहीं उतर सकेंगी।

विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का बयान सामने आया है। IOA ने कहा कि रात भर टीम के प्रयासों के बावजूद, विनेश फोगाट का वजन आज सुबह कुछ ग्राम अधिक पाया गया। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। यह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।
🚨 It is with regret that the Indian contingent shares news of the disqualification of Vinesh Phogat from the Women’s Wrestling 50kg class. Despite the best efforts by the team through the night, she weighed in a few grams over 50kg this morning. No further comments will be made…
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 7, 2024
यह भी पढ़ें: अयोग्य घोषित होने के बाद बिगड़ी विनेश फोगाट की तबीयत, अस्पताल में भर्ती... सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीर
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को बताया ‘चैंपियंस ऑफ चैंपियन’... X पर लिखा- अयोग्य ठहराए जाने से मैं भी दुखी