
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्राफी में मेजबान भारत ने कोरिया को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर में दोनों टीम ने एक-दूसरे को गोल करने का मौका नहीं दिया। स्कोर 0-0 रहा। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था।
30वें मिनट में भारत की मुमताज खान ने मैदानी गोल दागा। इस गोल से भारत 1-0 से आगे हो गया। 34वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। इस गोल से भारत 2-0 से आगे हो गया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत की यही बढ़त बनी रही।
लेकिन कोरिया ने हार नहीं मानी। 56वें मिनट में कोरिया की हांग योंगयुन ने मैदान गोल दागा। इससे स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद कोरिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारत की रक्षा पंक्ति ने हर हमला रोक दिया।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कुत्ते के साथ क्रूरता... डंडों से पीटा, मुंह-पैर बांधे, नाले में फेंकने की थी तैयारी, शिकायत दर्ज
मुकाबले में भारत की इशिका को 23वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला। अंतिम समय में दोनों टीम ने गोल के लिए जोर लगाया, लेकिन कोई और गोल नहीं हुआ। आखिर में भारत ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए नवनीत कौर को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।