डिजिटल टीम, ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में शनिवार को मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान के सिंथेटिक ग्राउंड में प्रातः 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा एवं एमके सिंह कुलसचिव ने ट्रॉफी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ. अरविंद राणा, हॉकी विभाग के संकाय सदस्य डॉ. बृज किशोर प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार दास, डॉ. यतेंद्र कुमार सिंह, डॉ. गायत्री पांडेय समेत संस्थान के छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
ट्रॉफी के स्वागत से पूरा परिसर हुआ खेल मेय
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ट्रॉफी के स्वागत से पूरे परिसर में खेल भावना, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
इस आयोजन का उद्देश्य महिला हॉकी एवं खेलों के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन की भावना को बढ़ावा देना रहा। आभार व्यक्त कुलसचिव प्रोफेसर एम के सिंह द्वारा किया गया l
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर एवं खेल प्रशासक डॉ. सत्येंद्र सिंह रईखेड़ा, खेल प्रशासन रवीन्द्र सत्यार्थी समेत संस्थान की स्टूडेंट हॉकी खिलाड़ी एवं अन्य खेल शिक्षक उपस्थित थे।
ट्राॅफी के साथ एलएनआईपीई परिवार व अन्य हॉकी प्रेमी। ट्रॉफी मुरैना होते हुए रविवार को पहुचेंगी सागर
ट्रॉफी टूर इंचार्ज जोसेफ बक्सला ने बताया कि मप्र महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी ग्वालियर में उज्जैन के रास्ते पहुंची। ये ट्रॉफी अब मुरैना होते हुए रविवार 15 नवंबर को सागर पहुंचेंगी। इसके बाद रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम के बाद पुन: भोपाल पहुचेंगी।