
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Wrestler Antim Panghal: भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने वाली है। पेरिस ओलंपिक में उनकी टीम से गलती हुई है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। अंतिम और उनकी टीम को अनुशासनात्मक उल्लंघन के आरोप में पेरिस से वापस भेज दिया गया है।
यह घटना भारतीय कुश्ती के लिए बड़ा झटका है। महिला पहलवान अंतिम पंघाल को भविष्य का सितारा माना जा रहा था। वह ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं। उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईओए ने अंतिम पंघाल पर तीन साल का बैन लगाने पर विचार कर रही है। ओलंपिक खेलों के दौरान अनुशासनहीनता के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा पंघाल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा।
Wrestler Antim Panghal to be banned for three years by IOA for indiscipline during Olympic Games: Source in Indian contingent pic.twitter.com/fgFhBP2U9B
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2024
अंतिम पंघाल 53 किग्रा श्रेणी में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई और होटल चली गई थीं। जहां उनके कोच विकास और भगत सिंह रुके हुए थे। अंतिम ने अपनी बहन को अपना आईकार्ड देकर खेल गांव में सामान लेने के लिए भेज दिया। उनकी बहन खेल गांव में दाखिल होने में कामयाब रही, लेकिन बाहर निकलते समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।