
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री मामले सलाखों के पीछे हैं, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की एक और विधायक भावना गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आप नेता की डिग्री को लेकर द्वारिका कोर्ट में याचिका दाखिल हुई है। याचिका में भावना गौड़ पर शपथ पत्र में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता का जिक्र किया गया है।
फिलहाल कोर्ट ने भी भी पूरे मामले को सुनवाई लायक बताया है। जिसे लेकर अब भावना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने पहले ही आरोप लगाया था कि भावना गौड़ की बीए और बीएड की डिग्री फर्जी है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी अपने विधायकों की डिग्री जांच करवाने की मांग की थी है।