• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • दिल्ली एनसीआर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करार

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2014 में डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया

By Edited By:
Publish Date: Mon, 06 Jun 2016 01:16:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jun 2016 01:17:27 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करार

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2014 में डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा पर जिरह के लिए नौ जून का दिन तय किया है।

अर्जुन, राजू उर्फ छक्का, मोहम्मद राजा, महेंद्र उर्फ गंजा, राजू उर्फ बज्जी व श्यामलाल पर जनवरी 2014 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब चाकू के बल पर डेनमार्क की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। पीड़िता उस दिन आरोपियों से पहाड़गंज इलाके में स्थित अपने होटल का रास्ता पूछने के लिए रुकी थी।


आरोपी श्यामलाल की यहां फरवरी में तिहाड़ जेल में मौत हो गई, जिसके बाद उसके खिलाफ सुनवाई को रद्द कर दिया गया। मामले के तीन नाबालिग आरोपियों की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चल रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को डिविजन रेलवे ऑफिसर्स क्लब के करीब एक सूनसान जगह पर ले गए। वहां उससे उसका सामान छीना और उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।