
- आज होंगे दाखिले, विश्वविद्यालय से आई विशेष मंजूरी
नईदुनिया ब्यूरो, नई दिल्ली
किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) में स्पोर्ट्स-ईसीए के दाखिले को लेकर गुヒवार को दिनभर हंगामा होता रहा। इस पूरे प्रकरण के दौरान प्रिंसिपल डॉ.एसपी गुप्ता कॉलेज से नदारद रहे। आखिरकार डीन छात्र कल्याण प्रो.जेएम खुराना ने प्रदर्शनकारी आवेदकों व उनके परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि एक अगस्त को विश्वविद्यालय की विशेष मंजूरी के बाद स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे की सभी 60 सीटों पर दाखिले होंगे।
बुधवार शाम विशेष दाखिला समिति में विद्यार्थियों के लिए राहत को लेकर हुए निर्णय के बाद गुヒवार को एक बार फिर से प्रिंसिपल गुप्ता ने समूची प्रक्रिया पर पलीता लगा दिया था। प्रिंसिपल ने बुधवार को घोषणा की थी कि 31 जुलाई को कोटे की सभी 60 सीटों पर दाखिले होंगे, मगर इस घोषणा के बाद वह गुヒवार को दिन भर कॉलेज से नदारद रहे। इसके चलते सुबह से दाखिले के लिए पहुंचे आवेदकों व उनके अभिभावकों ने पहले कॉलेज और फिर विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया।
कॉलेज स्पेशल कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि इस निर्णय के बाद गुヒवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही दाखिले के लिए आवेदक व उनके अभिभावक आना शुरू हो गए थे। अभी उन्होंने आवेदन फॉर्म भरकर जमा ही कराया था कि पता चला प्रिंसिपल गैरहाजिर हैं। उनकी अनुपस्थिति की वजह से दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई। दाखिले के अंतिम दिन प्रक्रिया प्रिंसिपल के गैरहाजिर रहने के चलते टलती देख अभिभावकों व आवेदकों ने विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र संगठन प्रतिनिधियों के साथ हंगामा शुरू कर दिया।
परेशान आवेदक और उनके अभिभावकों ने पहले कुलपति कार्यालय के बाहर और फिर डीन छात्र कल्याण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे डीन छात्र कल्याण प्रो. जेएम खुराना ने प्रदर्शनकारियों को यकीन दिलाया कि स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे की सभी 60 सीटों पर दाखिले एक अगस्त को होंगे। यहां बता दें कि नियमों के अनुसार दाखिले का अंतिम दिन 31 जुलाई था और ऐसे में एक अगस्त को दाखिले करने के लिए खासतौर पर कुलपति कार्यालय से मंजूरी देर रात दी गई।