
गाजियाबाद। एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ इससे बड़ा अन्याय और क्या हो सकता है कि रेप के बाद उसका पति उसे छोड़ दे। हादसे के बाद तीन हफ्तों तक दर्द और तकलीफ के कारण ऑफिस नहीं पहुंचने पर नौकरी से निकाल दिया जाए।
समाज में लोग भी उस घटना के बाद महिला को ही ताने दे रहे हैं। गाहे-बगाहे उसे 22 अप्रैल की रात के बारे में बताकर शर्मिंदा किया जाता है। ऐसे में उसकी 13 साल की बेटी पूछती है कि मां लोग 22 अप्रैल की काली रात के बारे में क्या बातें करते हैं।
बाहर की दुनिया में तूफान कम नहीं हैं, लेकिन घर की चार-दीवारी में भी सवालों के झंझावात पीड़िता को हिलाकर रख देते हैं। मगर, इन बातों ने 22 अप्रैल की रात को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला का हौंसला नहीं तोड़ा है। वह अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए आज भी संघर्ष कर रही है।
14 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी सिस्को: रिपोर्ट
पहले उसे हर महीने 15 हजार रुपए मिलते थे। मगर, नौकरी छूटने के बाद पार्ट टाइम जॉब करके वह किसी तरह आठ हजार रुपए तक ही कमा पाती है। इस पैसे से तीन बच्चों का भरण पोषण करना आसान नहीं है।
22 अप्रैल की उस मनहूस रात को काम से लौटने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर पीछे बैठकर नेशनल हाईवे 24 से होकर घर जा रही थी। तभी उन्होंने घर जल्दी पहुंचने के लिए शॉर्टकट लेने का फैसला किया। कुछ ही दूर पहुंचने पर पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया।
पुणे पुलिस तलाशेगी ओशो की असली वसीयत
महिला के रिश्तेदार की पिटाई की और बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। रेप के बाद आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। मगर, महिला ने हार नहीं मानी और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई।
एसपी सलमांतज पाटिल ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की चार्जशीट तैयार कर ली गई है और केस सुनवाई के लिए तैयार है।