
नई दिल्ली। सहारा प्रमुख सुब्रत राय पर आई मुसीबत फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। निवेशकों के पैसे लौटाने के मामले में हीलहवाली करने के मामले में जहां सुब्रत राय जेल में बंद हैं, वहीं दिल्ली और नाेएडा में सहारा समूह के कार्यालयों में आयकर विभाग तलाशी ले रहा है।
टीवी चैनलों के अनुसार नोएडा और ग्रेटर कैलाश में सहारा की सभी प्रॉपर्टियों में आयकर विभाग की टीमें भेजी गई हैं। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने सहारा के खिलाफ हवाला का मामला दर्ज किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने सहारा के ऑफिस में छापेमारी के लिए कई टीमें भेजी हैं।