
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आपसी मतभेद भी सामने आने लगे हैं। आज सुबह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होना है, लेकिन उससे पहले मनीष सिसोदिया के एक पत्र से हड़कंप मच गया।
सिसोदिया ने पार्टी में अपने वरिष्ठ साथी योगेंद्र यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है, योगेंद्र पार्टी खत्म करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकेिन योगेंद्र ने दबाव डाला।
सिसोदिया के मुताबिक, योगेंद्र यादव का हरियाणा के आप नेता नवीन जयहिंद का निजी विवाद है। इसे लेकर वे मनमाफिक फैसले ले रहे हैं।
मालूम हो, पिछले हफ्ते ही योगेंद्र यादव के साथ ही हिसार से चुनाव लड़ने वाले नवीन ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
बहरहाल, आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आगे की रणनीति के साथ ही योगेंद्र और नवीन के इस्तीफों पर भी फैसला होगा।