• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • दिल्ली एनसीआर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी दिल्‍ली सरकार

इस हेल्थ इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम की तीन कैटिगरी होंगी। सबसे अधिक प्रीमियम 3,000 रुपए सालाना से अधिक की नहीं होगी।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 10:53:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 10:55:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी दिल्‍ली सरकार

नई दिल्ली। दिल्‍ली के सभी लोगों को सरकारी और निजी अस्‍पताल में इलाज कराने के लिए अब पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दिल्‍ली सरकार सभी का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कराने जा रही है।

दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि स्कीम इस साल के अंत तक लागू की जा सकती है। इसके लिए दिल्ली कैबिनेट ने हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस हेल्थ इंश्योरेंस के पैनल में सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा।

इसमें दुर्घटना बीमा भी शामिल किया जाएगा, जिसमें सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत किसी भी अस्पताल के लिए दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को भर्ती करना और उसे इलाज मुहैया कराना अनिवार्य होगा। इस हेल्थ इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम की तीन कैटिगरी होंगी। सबसे अधिक प्रीमियम 3,000 रुपये सालाना से अधिक की नहीं होगी।


जैन ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों का प्रीमियम सरकार चुकाएगी। सरकार गरीब लोगों के इलाज के लिए निजी चिकित्सालयों के दरवाजे खोलने का प्रयास करेगी। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में ऐसी स्कीम पहले से ही लागू है।

राजधानी में रहने वाले वह नागरिक इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिनके पास पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड है। इस योजना के तहत करीब 1,800 मेडिकल जरूरतों को पूरा किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस स्कीम पर सरकार को करीब 700 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।