
नई दिल्ली। राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक 19 साल की लड़की की दो भाइयों और उनकी मां ने मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
उसकी गलती इतनी थी कि पहली बार छेड़छाड़ करने के आरोप में वह उठ खड़ी हुई थी और उसने पुलिस में शिकायत की थी। मीनाक्षी ने आरोप लगाया था कि मां की शह पर दोनों भाई उससे छेड़खानी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटों को हिरासत में लिया था।
इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने मीनाक्षी को बीच राह रोककर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने लड़की पर चाकू से 35 बार वार किया। बेटी को बचाने आई मां पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला किया। हत्या के आरोप में जयप्रकाश उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : 20 रुपये के स्टांप पर बेच दी बेटी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ईलू और उसकी मां ने मीनाक्षी के बाल पकड़ते हुए उसकी कलाई मोड़ दी। इससे पहले कि पड़ोसी बीच-बचाव कर पाते सन्नी ने मीनाक्षी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम 7.45 बजे एक लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमले की जानकारी मिली थी।
यह भी पढ़ें : सरकारी पैनल ने की सिफारिश, मैरिटल रेप को माना जाए क्राइम
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लड़की और उसकी मां को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की बेहोशी की हालत में थी, इसके चलते उसके बयान नहीं हो सके। बाद में गुरुवार देर रात ही लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 324 के तहत मामला दर्ज किया।