
नई दिल्ली। सफेद होंडा ब्रियो कार से घूमने वाली कोई 20 साल की एक महिला फोन चोर है। मगर, उसके धोखे को समझपाना आपके लिए असंभव है। वह ब्रांडेड कपड़े पहनती है और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलती है।
उसके निशाने पर मोबाइल और टैबलेट रखने वाले छात्र रहते हैं। इस महिला के अपराध करने का तरीका एकदम अलग है। वह छात्रों से पता पूछने के बहाने से कार रोकती है। इसके बाद कहती है कि उसके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है।
वह दोस्त को एक जरूरी फोन करने की बात कहते हुए छात्रों से उनका मोबाइल या टैबलेट मांगती है और जैसे ही उनकी नजर हटती है, वह कार लेकर फरार हो जाती है।
'पति को परिवार से अलग करने के लिए मजबूर किया, तो ले सकते हैं तलाक'
वह महिला पुलिस के लिए एक रहस्य बनी हुई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं, बावजूद इसके वह अभी तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंच पाई है। पिछले तीन दिनों में वह चार छात्रों से मोबाइल फोन और टैबलेट लेकर फरार हो चुकी है।
उसने हाल ही में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में वारदात को अंजाम दिया है। चेतना ने पुलिस को बताया कि मुझे वास्तव में लगा कि वह मुसीबत में थी और रास्ता भटक गई थी। वह शिक्षित और एक समृद्ध परिवार की लग रही थी।
महिलाओं के खिलाफ भी दर्ज हो सकती है घरेलू हिंसा की शिकायत
उसे दोस्त को फोन करने के लिए मैंने अपना टैब दिया, तो उसने फोन करने का दिखावा किया। मौका देखकर उसने कार का एक्सीलरेटर दबा दिया और फरार हो गई। उसने मुझे धोखा देकर टैबलेट लूट लिया था। इसके कुछ देर बाद ही एक और महिला ने इसी तरह से अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस में की।
पुलिस ने बताया कि अकेले बुधवार को इस तरह के तीन मामले सामने आए और शुक्रवार को ऐसी एक और मामला सामने आया। पुलिस उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिन जगहों पर उसने वारदात को अंजाम दिया है।