• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • गुजरात

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पान-मसाले के झगड़े में 19 साल के लड़के ने की दोस्त की हत्या

इंस्पेक्टर सीआर सांगदा ने कहा कि इस मामले की शिकायत महेंद्र पटेल ने दर्ज कराई है। वह मृतक और आरोपी दोनों का दोस्त है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 10 Oct 2016 11:20:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Oct 2016 11:29:11 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पान-मसाले के झगड़े में 19 साल के लड़के ने की दोस्त की हत्या

अहमदाबाद। पान मसाला को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े की परिणिति एक की हत्या के बाद खत्म हुई। नरोदा में जय अम्बे अपार्टमेंट के रहने वाले 19 साल के एक युवक नेहल पटेल ने अपने दोस्त क्रुनल पाटिल को शनिवार की रात चाकू मारा।

पाटिल भी उसी आवासीय कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी नेहल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।

कृष्णानगर थाने के इंस्पेक्टर सीआर सांगदा ने कहा कि इस मामले की शिकायत महेंद्र पटेल ने दर्ज कराई है। वह मृतक और आरोपी दोनों का दोस्त है। महेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार की रात को मृतक के साथ वे सभी लोग गरबा खेलकर लौट रहे थे।


...तो इसलिए अल्मोड़ा के मंदिर ने अनिवार्य कर दिया आधार कार्ड

रात में करीब 3 बजे नेहल ने एक अन्य युवक सुनील पटेल से पान मसाला मांगा। पुलिस सूत्रों ने अनुसार, सुनील उसे पान-मसाला देने के लिए मना कर दिया, जिसके बाद नेहल ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

तब क्रुनल ने मामले में हस्तक्षेप किया और नेहल को सुनील के साथ झगड़ा नहीं करने को कहा क्योंकि वह अनाथ था। नेहल ने इस पर अपमानित महसूस करते हुए क्रुनल के साथ विवाद शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने के बाद में नेहल घर चला गया और एक चाकू लेकर लौटा।

ब्रांडेड कपड़े और अंग्रेजी बोलने वाली ये चोर कहती है आप अपना...

नेहल ने क्रुनल के पेट में बाईं ओर चाकू मारा। जब शिकायतकर्ता महेंद्र पटेल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसके हाथ पर भी चाकू से वार कर वहां से भाग गया। क्रुनल के पेट से काफी खून निकल रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रुनल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नेहल को रविवार को सोसाइटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।