• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • गुजरात

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मसार हुआ गुजरात, 14 साल के बेटे का शव कंधे पर ले गया पिता

पंचमहल जिले के डांग में एक पिता को बेटे का शव कंधे पर रखकर अस्पताल में लेने जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 04 Oct 2016 10:55:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Oct 2016 10:57:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शर्मसार हुआ गुजरात, 14 साल के बेटे का शव कंधे पर ले गया पिता

अहमदाबाद। पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर ले जाने वाले ओडिशा के दाना मांझी की कहानी ने लोगों की संवेदनशीलता को झकझोर कर रख दिया था। मगर, इसके बावजूद देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी ही घटना सामने आ रही है। ऐसा ही ताजा मामला गुजरात के पंचमहल में देखने को मिला है।

पंचमहल जिले के डांग में एक पिता को अपने 14 साल के बेटे का शव कंधे पर रखकर अस्पताल में लेने जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, उसके पास एंबुलेंस का किराया नहीं था। दाहोद का रहने वाला ये शख्स डांग में दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।


इसके 14 साल के बेटे मिनेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और ये उसे लेकर डांग के सामूहिक आरोग्य केन्द्र गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल ने शव को ले जाने के लिए फरमान सुना दिया।

देखिए, ट्रेन पर ऐसे सर्फ करती है यह 'बैटगर्ल'

बेटे को खो चुके पिता ने अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस से शव को पहुंचाने की गुहार लगाई। मगर, पैसे नहीं होने की वजह से अस्पताल ने कोई मदद नहीं की। ऐसे में बेटे के शव को कंधे पर उठाकर घर ले जाने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा।

जब वो अस्पताल से निकलकर डांग शहर को पार कर रहा था, तभी कुछ लोगों की इन पर नजर पड़ी और वो मदद के लिए आगे आए। फिर एक निजी वाहन के जरिए शव को घर तक पहुंचवा दिया गया।

मुशर्रफ ने माना, पाक के खिलाफ गुस्‍सा बहुत है, जंग में हार जाएंगे

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने सीएचसी सेंटर के डॉक्टर और स्टाफ को तलब किया। वहीं, इलाके में इस खबर को फैलते ही प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार से संपर्क किया और उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।