
अहमदाबाद। अहमदाबाद शहर में कांकरिया तालाब में अब आत्महत्या की घटनाएं बंद हो गयी है, वहीं शहर के बीच से बहने वाली साबरमती नदी के रिवरफ्रंट पर इसकी संख्या बढ गई है। यहां रविवार शाम से नौ घंटों में ही एक युगल सहित पांच लोगों ने साबरमती नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। इसमें नाबालिग युगल भी शामिल है।
शहर के वासणा क्षेत्र में पी.टी कालेज के पास मणिबेन की चाली निवासी अर्जुन कालू भाई रोथ नामक नाबालिग और इस क्षेत्र की निशा नामक किशोरी ने रविवार रात नदी के खोडियार ब्रिज से छलांग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने उनका शव बाहन निकाला। प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
यह भी पढ़ें : ग्रीस संकट : कर्ज लेकर घी पीया, अब दीवालिया होने की कगार पर देश
यहां नेहरुब्रिज के छापरे में रहने वाले अब्दुल भाई रहीम भी शेख नामक व्यक्ति ने भी नदी में डूबकर आत्महत्या की। इसके अतिरिक्त शाम 5 बजे शाहपुर दरवाजा के बाहर मास्टर कालोनी के पास एक अजनबी युवती और एलिसब्रिज गुर्जरी बाजार के पास अजनबी युवक ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : यौन उत्पीड़न के आरोपी दो भारतीय सैनिकों को सजा
गौपरतलब है कि पहले यहां कांकरिया तालाब में आत्महत्या की घटनाएम होती थी, परन्तु कांकरिया को कार्डन करने के बाद वहां लोगों का आवागमन बढ गया है। वहीं साबरमती नदी में आत्महत्या की एक-दो घटनाएं नित्यक्रम में शामिल हो गयी है।