
अहमदाबाद। आनंदनगर में दो गौवंशों को लेकर जा रहे दो लोगों की गौरक्षकों ने चार दिन पहले पिटाई की थी। बुरी तरह घायल होने के बाद उनमें से एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि समीर और उसके दोस्त अयूब दो बछड़ों को कार में ले जा रहे थे। इस दौरान गौ रक्षकों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। समीर ने पुलिस को बताया कि एसजी हाईवे पर ऑनेस्ट सर्कल के पास उन्होंने हमारी कार के पीछे से टक्कर मारी थी।
राहुल गांधी के एसपीजी गार्ड्स ने मांगे पायलट के लाइसेंस, फ्लाइट हुई लेट
इसके बाद में गौ-रक्षकों ने दोनों की पिटाई की, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने पर अयूब ने उपचार के दौरान चार दिनों बाद दम तोड़ दिया। मगर, पुलिस ने उसकी कहानी पर शक है और पुलिस का दावा है कि यह अत्यधिक 'अविश्वसनीय' कहानी है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए बताया कि उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं दिख रहा है। समीर कहानी बना रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के संयुक्त आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कार के पीछे से काटकर खोला और दो बछड़ों को निकाला।
बलूचिस्तान ने फिर जताया आभार, हमारी आवाज उठाने के लिए मोदी को धन्यवाद
उनमें से एक बछड़े की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। डीसीपी ने बताया कि अयूब मेहसाणा से बछड़ों को लेकर आ रहा था। विहिप नगर अध्यक्ष राजूभाई पटेल का आरोप है कि गौ-रक्षकों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।