
अहमदाबाद। गरीबी व तंगहाली के कारण अपने मेडल बेचने को मजबूर होने वाली एक एथलीट की मदद के लिए गुजरात सरकार ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। गुजरात के पाटन जिले की रहने वाली काजल परमार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने उन मेडल्स को बेचने का फैसला कर लिया था, जो उसने राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में जीते थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय अखबार में काजल परमार द्वारा मेडल बेचे जाने की इच्छा जताने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद गुजरात सरकार ने उसकी आर्थिक मदद की घोषणा की है।
यह भी पढ़ेंः एक मर्डर का राज खोलेगा बोलने वाला एक तोता
सोमवार को पाटन जिले में एक अधिकारी काजल के घर पहुंचा और उसने ही काजल व उसके परिजनों को बताया कि गुजरात सरकार उसकी पढ़ाई में आने वाले सारे खर्च को वहन करेगी।
काजल ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकरीबन 44 मेडल्स हासिल किए हैं। जैवलीन व डिस्कस थ्रो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काजल ने 5 पदक जीते, जबकि राज्य स्तरीय मुकाबलों में 39 मेडल पाए।
यह भी पढ़ेंः सेक्स न करने पर 19 लड़कियों को जिंदा जलाया
काजल के पिता मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। छह सदस्यों के परिवार के लोगों के भरण-पोषण के लिए काजल के पास पैसों की खासी किल्लत है। इसके कारण ही काजल ने खेलों की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। आर्थिक तंगी का आलम यह है कि काजल के घर में उनके जीते मेडल्स को रखने के लिए भी जगह नहीं है। वह एक ऐसे जर्जर घर में रहती हैं, जहां मानसून के दौरान पानी टपकता रहता है और पानी से भर जाता है।
पाटन से भाजपा विधायक रणछोड़भाई देसाई के अनुसार, गुजरात में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एथलीट को गरीबी के चलते अपने मेडल्स बेचने का फैसला लेना पड़ा हो। उन्होंने सरकार से काजल की मदद करने की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः शादी की रात ही मर गई 8 साल की बच्ची, दुनिया भर में रोष