
अहमदाबाद। पटेल आरक्षण को लेकर युवा नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को यहां आयोजित महारैली में हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पटेलों की इस महारैली में 8-9 लाख लोग मौजूद हैं और भीड़ी की स्थिति को देखने हुए प्रशासन ने निर्णय किया है कि अहमदाबाद के कलेक्टर खुद रैली में ज्ञापन लेने के लिए आएंगे।
खबर है कि हार्दिक पटेल ने कलेक्टर के इस प्रस्ताव को यह कहते हुए इनकार कर दिया कि ज्ञापन लेने स्वयं मुख्यमंत्री को आना होगा। पटेल ने यह धमकी भी दी है कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं नहीं आती तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे।
इससे पहले पटेल आरक्षण के मुखिया हार्दिक पटेल ने लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम का इस्तेमाल किया है। मोदी साहब, हमें सबका साथ, सबका विकास चाहिए। अगर हमारी आरक्षण की मांग नही मानी गई तो 2017 मे गुजरात मे कमल नही खिलने देंगे।
बकौल हार्दिक, हमसे ऊपर कोई सराकर नहीं है। हम कोई राजनीतिक दल नहीं है। आरक्षण की हमारी मांग जारी रहेगी और इसके लिए आंदोलन करते रहेंगे। आरक्षण मिलते ही आंदोलन खत्म कर देंगे। हमारे पांच एजेंडे हमें दे दो।
हार्दिक ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे (पटेल समाज) के हैं। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हमारे हैं। सभी समाज पाटीदारों के साथ हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, हमारा आंदोलन तोड़ने की कोशिश हो रही है। हम किसी समाज और व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं।
यह भी पढ़ें ; गुजरातः इन दो बड़े आंदोलन में दो सीएम गंवा चुके हैं अपनी कुर्सी
यह भी बोले हार्दिक पटेल
जानिए कौन है हार्दिक पटेल जिसने उड़ा रखी है गुजरात सरकार की नींद