
सूरत। शिवसेना कार्यकर्ता पाकिस्तान को उरी हमले के जवाब उसी की भाषा में देना चाहते हैं। इसके लिए वे आत्मघाती हमलावर तक बनने के लिए भी तैयार हैं। सूरत में शिवसैनिकों ने इस संबंध में केंद्र सरकार को संबोधित करते हुए कलेक्टर को एक शपथ पत्र सौंपा है।
शिवसेना के 28 कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पड़ोसी मुल्क को तबाह करने के लिए वे आत्मघाती हमलावर बनने को भी तैयार हैं। युद्ध होने की स्थिति में देश के घायल जवानों को अंगदान करने की भी पेशकश उन्होंने की है।
डॉमिनोज में दिया पिज्जा का ऑर्डर, जो मिला उसे देख उड़ गए होश
सूरत के शिवसेना अध्यक्ष अरुण कलाल ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच के हालात को देखते हुए हम देश के लिए अपनी सेवा देना चाहते हैं। हम सभी 28 शिवसैनिक मानव बम बनने के लिए तैयार हैं।
इसके साथ ही कहा गया है कि हम सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए मानव बम बनकर घुसपैठ करके पाकिस्तान को तबाह कर देंगे। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रपति, गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित है।