यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुजरात में हो रहा युवाओं का शोषण : अहमद पटेल
अहमदाबाद (ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजकीय सचिव अहमद पटेल ने शुक्रवार को एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फिक्स वेतन के नाम पर 5 लाख युवाओं का सरकार शोषण कर रही है। गुजरात प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार तथा विकास के खोखले दावों के खिलाफ रा
By Edited By:
Publish Date: Sat, 01 Feb 2014 12:38:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Feb 2014 12:45:41 AM (IST)
अहमदाबाद (ब्यूरो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजकीय सचिव अहमद पटेल ने शुक्रवार को एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि फिक्स वेतन के नाम पर 5 लाख युवाओं का सरकार शोषण कर रही है।
गुजरात प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से गुजरात सरकार के भ्रष्टाचार तथा विकास के खोखले दावों के खिलाफ राज्य में निकाली जा रही विकास खोज यात्रा शुक्रवार को भरुच पहुंची। अपने गृह जिले में यात्रा में शामिल पटेल कहा कि गुजरात सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को अपनी प्रसिद्धी पर खर्च कर रही है। सरकारी तिजोरी से धन खर्च कर मोदी विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।