
मुंबई। पिछले सप्ताह नवी मुंबई स्थित एक दुकान में जिस तरह चोरी हुई उसे देखकर दुकान के मालिक और पुलिस दोनों ही हैरान है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस चोरी में एक अलग तरीका निकाला गया। दुकानदार को तीन महिलाओं ने बातों में उलझाए रखा, उतने में एक छोटी बच्ची ने कैश ड्राॅर में से सारे रुपए निकाल लिए। इसी तरह के तरीके से इसी क्षेत्र में चार अन्य दुकानों पर भी चोरी हुई।
वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि यह चोरी योजनाबद्ध थी। नीले दुपट्टे से महिलाओं ने सिर ढंका हुआ था और वे शॉप में दो छोटी लड़कियों के साथ घुसी। जैसे ही उन्होंने दुकान में एंटर किया, अटैंडेंट्स को बातों में उलझा दिया। वहीं उनमें से एक लड़की काउंटर के पीछे गई और उसने कैश ड्रॉर खोलने की कोशिश की। ड्रॉर में लॉक लगा था और उसने दूसर ड्रॉर खोला जहां चाबी रखी हुई थी। इस बीच महिलाएं बातों में ही रखी हुई थी और अपनी दुपट्टों से काउंटर पर मौजूद लड़की को छुपाने की कोशिश में लगी थी।
जब लड़की ने कैश ले लिए तब वह समूह वहां से चला गया। जिस दुकान में चोरी हुई उसकी मैनेजर प्रियंका ने बताया 'जब वे गई और मैंने ड्रॉर में रखा अमाउंड चेक किया तो पाया कि वह कम था। मैंने सीसीटीवी कैमरा देखा और पाया कि 20500 रुपए चोरी हुए।'
क्या आप कर सकते हैं अपनी आंखों के साथ कुछ ऐसा!
फुटेज के आधार पर सेवारी रेलवे स्टेशन के बाहर दो महिलाओं को अरेस्ट किया गया। तीसरी महिला अभी फरार है। दोनों लड़कियों को भी पकड़ लिया गया और उन्हें जुवेनाइल होम में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस समू्ह से 9 हजार रुपए मिले हैं।