
मुंबई। कुरार पुलिस ने अपनी 19 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ित को गिरफ्तार किया है। पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पिछले साल जनवरी से बेटी से दुष्कर्म करना शुरू किया था। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
घाटी में शांति के लिए पाक सहित दोनों पक्षों से वार्ता चाहती हैं महबूबा
पुलिस अब इस बात की जांच भी कर रही है कि बढ़ई का काम करने वाले आरोपी ने अन्य दो बच्चों और पड़ोस में रहने वाली बच्िचयों के साथ तो गलत हरकत नहीं की है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात में उसके घर से गिरफ्तार किया।
अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को बच्ची सहती रही। मगर, जब उसने देखा कि पिता की नजर उसकी छोटी बहन पर भी खराब हो रही है, तो उसने अपनी चुप्पी तोड़ी।
कमरे में नग्न हालत में मिले युवक-युवती, फिर...
पीड़ित छात्रा ने 10वीं पास की है और किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है। बीते डेढ़ साल में कई बार उसके साथ पिता ने शारीरिक संबंध बनाए।