
मुंबई। हीरानंदानी अस्पताल में किडनी रैकेट मामले में गिरफ्तार दो डॉक्टरों की जमानत याचिका को मुंबई के सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया। राज्य सरकार ने फिलहाल मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण पर रोक लगा दी है।
फर्जी पहचान बताकर किडनी प्रत्यारोपण करने के मामले में मंगलवार रात इस अस्पताल के सीईओ एवं पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में ऊंचे दर्जे के अस्पतालों में एक माने जानेवाले डॉ. एलएच हीरानंदानी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण रैकेट का खुलासा पिछले महीने 14 जुलाई को हुआ था।
केंद्र देगा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘मेडिकल इंश्योरेंस’
सूरत के एक व्यापारी बृजकिशोर जायसवाल यहां किडनी प्रत्यारोपण कराने आए थे। उन्हें किडनी दान करने वाली महिला शोभा ठाकुर को फर्जी कागजात बनाकर उनकी पत्नी के रूप में पेश किया जा रहा था।
बृजकिशोर के किडनी प्रत्यारोपण के अंतिम क्षणों में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।
इरोम के फैसले को नहीं मिल रहा जनता का साथ
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि किडनी दाता महिला सरोज ठाकुर बृजकिशोर की पत्नी नहीं थी, बल्कि उसने 10 लाख रुपयों के लालच में किडनी देना स्वीकार किया था।