
मुंबई। मुंबई के बोरिवली पश्चिम इलाके में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त को सिर्फ 30 रुपए के लिए मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान खांदेराव के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक खांदेराव का कत्ल शराब को लेकर हुए झगड़े की वजह से किया गया है। चश्मदीद के मुताबिक ये झगड़ा शराब के लिए पैसे को लेकर हुआ था और तीस रुपए के लिए एक दोस्त ने इस घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि खांदेराव का शव बोरिवली पश्चिम इलाके के एक पार्क में बरामद किया गया। पुलिस को इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी।
मुंबई में अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका, जनजीवन अस्त-व्यस्त
सहायक पुलिस आयुक्त एस पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खांदेराव ने अपने दोस्त को शराब लाने के लिए 30 रुपए दिए थे। लेकिन वो उस शराब को खुद पी गया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
इसके बाद आरोपी ने खांदेराव के सिर पर किसी चीज से जोरदार वार किया और उसकी मौत हो गई। इसे देखकर घबराया आरोपी मौके से फरार हो गया।
मनमोहन सिंह ने पूछा लाभ का पद तो नहीं है शिक्षण कार्य, पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे