यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेना के हथियार डिपो में आग से 20 की मौत, जायजा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री
महाराष्ट्र के पुलगांव में बने देश के सबसे बड़े हथियार डिपो में से एक में भीषण आग लगी है।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 31 May 2016 09:30:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 May 2016 04:20:13 PM (IST)

पुलगांव। महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में बने देश के सबसे बड़े हथियार डिपो में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। यह डिपो नागपुर से 110 किमी दूर स्थित है। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौज हो चुकी है। आगर पर काबू होने के बाद जहां महाराष्ट्र के तीन मंत्री वर्धा पहुंचे वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी शाम को घटनास्थल पर पहुंचे।
जानिए 10 बड़े डेवलपमेंट्स
- सोमवार रात 1.30-2.00 बजे के बीच लगी थी आग जो तेजी से बढ़ती गई।
- आग के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है, लेकिन जांच जारी है।
- आग के कारण अब तक दो अधिकारियों समेत अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं।
- हादसे पर पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार बड़ी आग पर काबू पा लिया गया है और राज्य सरकार पूरी मदद कर रही है।
- रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर डिपो का दौरा करेंगे।
- हादसे में मरने वालों में दो आफिसर्स और 15 डीसीएस जवान शामिल हैं।
- आग लगने के बाद डिपो से जुड़े तीन गांवों को रातोंरात खाली करवा लिया गया।
- इस डिपो में सेना कई महत्वपूर्ण हथियार और मिसाइलें रखती है।
- आग को देखते हुए डिपो के आसपास मौजूद सभी गांवों को खाली करवा लिया गया है और राहत दल के लोग आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
- आग बुझने के बाद राज्य के तीन मंत्री घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।
- शाम 4 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी वर्धा पहुंचे।