
मुंबई। मुंबई जैसे व्यस्ततम शहर में सेक्स वकर्स के साथ मिलकर पुलिस खुद कानून की धज्जियां उड़ाती रही। लोगों के पास पुलिस के अत्याचारों को सहने के अलावा दूसरा कोई रास्ता ही नहीं था। आखिरकार मिड-डे ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।
सेक्स वर्कर्स के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और सांताक्रूज पुलिस मिलकर वेश्यावृत्ति और निर्दोष यात्रियों से धन उगाही के धंधे को चला रही थी। पिछले कुछ महीनों चलाए जा रहे इस कारनामे को मिड-डे ने रात के ऑपरेशन में भंडाफोड़ किया।
मिड-डे के अनुसार, पब्लिक ब्रिज व पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले स्काईवॉक पर रात के दस बजे 40 सेक्सवर्कर्स का एक ग्रुप जमा हुआ। यह सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक कमरे में चला गया।
खूबसूरत वेश्या की कमाई देख फिदा हो गया फिर...
इसके बाद रात के डेढ़ बजे जीआरपी के जवान अनेक युवाओं को पकड़कर लेकर ब्रिज के नीचे चौकी में लेकर आते हैं और फिर चौकी में बने कमरे के भीतर डाल देते हैं। बता दें कि स्काइवॉक का पश्चिम सांताक्रूज पुलिस के अंदर आता है जबकि पूर्व वकोला पुलिस के अंदर आता है।
पुलिस ने दी चेतावनी
रात को पुलिस ने हमें सांताक्रूज ब्रिज पर देख हमसे सवाल किया कि हम ब्रिज पर क्या कर रहे हैं। जब हमने बताया कि हम मिड-डे से हैं तब उन्होंने हमें वहां से तुरंत चले जाने को कहा।
एक कांस्टेबल ने हमें सलाह दिया, ‘यह जगह सुरक्षित नहीं है। ब्रिज पर ढेर सारी प्रॉस्टीट्यूट होती हैं। वे हमसे पैसे लूट लेंगी और नहीं देने पर रेप केस करने की धमकी देंगी।
ऐसे लूटते हैं निर्दोषों को
करीब 30 मिनट बाद जीआरपी के कमरे से 6 युवा बाहर आए। कमरे के बाहर खड़े जवानों ने हमें देखा। कुछ समय बाद, दो युवक कमरे से निकल गए। हम उनका वहीं इंतजार करते रहे। जब हमने उनमें से एक शख्स से बात की तो उसने बताया,’मैं होटल में काम करता हूं और एक महीने का 14,000 रुपए कमाता हूं।
इस गांव में शराब पीने पर महिलाएं देंगी दंड
स्काईवॉक पर मैं अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था, जिससे मैंने 7,000 रुपये उधार लिया था। अभी वह पैसे लेने आने वाला था। मैं फोन पर बात कर रहा था तभी कुछ पुलिस वाले आए और मुझे लेकर प्लेटफार्म पर पुलिस रूम में ले गए। इतना कह वह रोने लगा।
‘उन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे वेश्यावृत्ति के मामले में फंसा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मेरे परिजनों को इस बारे में बता देंगे। मैंने उनके सामने रोया गिरगिराया और छोड़ देने को कहा। पर वे मुझे धमकाते रहे। इसके बाद मुझसे सारे पैसे ले लिए।‘
हमने उनसे पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा और साथ देने की बात भी कही। मगर, उन्होंने इंकार कर दिया और कहा कि यदि हम शिकायत कर देते हैं तो वे किसी तरह से हम पर आरोप डाल देंगे।
सुबह के साढ़े तीन बजे सेक्स वर्कस ने वहां से जाना शुरू किया। सांताक्रूज के निवासियों से पूछने पर पता चला कि वे इस बात से पूरी तरह अवगत हैं। एक निवासी ने कहा,’इतने व्यस्त स्टेशन और आवासीय क्षेत्र में सेक्स रैकेट जैसा काम वह भी पुलिस की अनुमति से चलता है।