
मुंबई। एक युवा ट्रांसजेंडर फिल्ममेकर जोए पॉल ने शिकायत की है कि उसकी सेक्सुएलिटी के आधार पर उससे फ्लैट खाली करने को कहा गया है। जोगेश्वरी के उस फ्लैट में वह कुछ हफ्ते पहले ही शिफ्ट हुई थी। मकान मालिक की शिकायत थी कि यह एक 'फैमिली सोसाइटी' है और यहां उसके रहने पर पड़ोसियों को परेशानी हो सकती है।
पॉल ने कहा कि मकान मालिक ने मुझे 'गे' कहा क्योंकि शायद उसे इस बारे में पता नहीं था कि ट्रांसजेंडर क्या होते हैं। उधर, जोए के ब्रोकर जहांगीर ने कहा कि उसे इस बात की तसल्ली कर लेनी चाहिए थी कि क्या मकान मालिक अकेली ट्रांसजेंडर को फ्लैट देने को तैयार है या कि नहीं।
यह भी पढ़ें : अब आपके दूध, पानी और खाद्य तेलों पर रहेगी कड़ी नजर
कोलकाता कि रहने वाली 28 वर्षीय फिल्म डायरेक्टर पॉल ने ब्रोकर के आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि ब्रोकर को अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में पहले ही साफ-साफ बता दिया था। पॉल के मुताबिक पिछले 3 महीने से वे मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहीं है और ऐसा व्यवहार उनके साथ पिछले फ्लैट पर भी होता था। अपने नए घर की तलाश वो सुकून के लिए कर रहीं थी। मगर, बीती रात उन्हें लगा कि वह आत्महत्या कर लें।
यह भी पढ़ें : ज्यादा चुस्त जींस से हो सकते हैं स्वास्थ्य संबंधी खतरे
पॉल ने बताया कि उसने कई बार जहांगीर से पूछा कि जेंडर की वजह से उसे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी। इस पर जहांगीर कहता था कि 11 महीने के कांट्रैक्ट के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं होगा। गौरतलब है कि ट्रांसजेंडर्स कम्युनिटी को अलग लिंग के रूप में मान्यता दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का एक साल पूरा हो गया है।
चुनाव आयोग ने भी ट्रांसजेंडर की भूमिका को अलग पहचान दी है। फ्लैट्स को ढूढंने में कड़ी मशक्कत करने के बाद अब पॉल फ्लैट को छोड़ना नहीं चाहती।