
महाड़। महाराष्ट्र के महाड़ में मुंबई-गोवा हाइवे पर नदी में डूबी दो बसों के मलबे को ढूंढ लिया गया है। नौसेना के गोताखोरों ने गुरुवार को महाड़ के पास सावित्री नदी में बसों के मलबे को ढूंढ निकाला।
गौरतलब है कि अंग्रेजों के जमाने के एक पुल के ढहने के कारण दोनों बसें नदी में समा गईं थीं। बसों की तलाश के लिए बीते आठ दिनों से सघन अभियान चलाया जा रहा था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि रोजाना 12 से 14 घंटों तक काम करने के बाद नौसेना की टीम ने बसों के मलबे को ढूंढ निकाला है।
हथगोला फेंककर बैंक से लूटे दो लाख रुपए
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गिरे हुए पुल से 170 और 200 मीटर दूर बसों के मलबे मिले हैं। नदी में पानी के तेज बहाव और मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण बेहद जटिल परिस्थितियों में भी इस तलाशी अभियान को पूरा किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना देकर मलबे को निकालने के लिए क्रेन लाने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि दो अगस्त को हुए इस हादसे में दो सरकारी बसें और कुछ अन्य वाहन नदी में बह गए थे। अब तक 26 शव बरामद किए गए हैं। नौसेना की टीम चार अगस्त की सुबह से लापता लोगों और वाहनों के मलबे की तलाश में लगी थी।
कंपनियों की सलाह, वॉट्सऐप से नहीं मांगे छुट्टी, न भेजें ऑफिशियल वर्क