• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • महाराष्ट्र

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैंः पवार

देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर जारी बहस को राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को नई गति देने का प्रयास किया।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 05 Feb 2016 10:35:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Feb 2016 09:48:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैंः पवार

मुंबई। देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर जारी बहस को राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को नई गति देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

राकांपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि स्कूली पाठ्यक्रम में इतिहास से छेड़छाड़ कर भारत को एक हिंदू राष्ट्र में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। पवार ने इतिहासकारों से आगे आकर सच्चाई लिखने का आग्रह किया।

शरद पवार शुक्रवार को मुंबई में देश भर से जुटे 70 इतिहासकारों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बकौल पवार, 'कुछ लोग इतिहास की पुस्तकों से छेड़छाड़ कर भारत को एक हिंदू राष्ट्र में बदलने के इरादे से काम कर रहे हैं। इतिहासकार भी इससे बढ़ी असहिष्णुता को लेकर चिंतित हैं। यह खतरनाक हो गई है। जिस तरीके से हिंदू राष्ट्रवाद की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है, वह देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है।'


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।