
जयपुर। पुष्कर में चल रहे पशु मेले में इस बार एक भैंसे की कीमत 21 करोड़ रुपए तक लग गई। एक विदेशी खरीदार ने सुल्तान नाम के इस भैंसे की कीमत लगाई है। सुल्तान नाम का यह भैंसा हरियाणा के कैथल जिले से आया है।
इस भैंस के मालिक राम नरेश बेनिवाल का दावा है- मुर्रा नस्ल का सुल्तान दुनिया का सबसे लंबा (6 फीट से ज्यादा) और ऊंचा भैंसा है। भैंस सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र साढ़े छह साल है।
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
यह भैंसा पुष्कर मेले मे आकर्षण का केन्द्र बना रहा और मेले में आने वाले लोग इसके साथ सेल्फी खिंचवाते दिखें।
गौरतलब है कि हरियाणा से ही हाल में जयपुर में हुए एग्रीटेक मीट में युवराज नाम का एक भैंसा आया था और उसकी कीमत भी नौ करोड़ रूपए तक लग चुकी हैं।