
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में गांधी नगर स्थित विद्युत निगम के परिसर में एक युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी कराने की मांग को लेकर 330 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। युवक जिस युवती से प्यार करता है वह उसके रिश्ते में है इस कारण उसके परिजनों ने इस रिश्ते के लिए इनकार किया था।
इस युवक को करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद रात 9.30 बजे नीचे उतारा जा सका। बामणिया निवासी इस युवक जीवण सिंह ने कहा कि मैं मेरे गांव की ही लड़की से प्यार करता हूं लेकिन, वह मेरे दूर के रिश्ते में भतीजी लगती है।
बच्चों को ऑनलाइन सेफ रखने के लिए FB ने पेश किया पेरेंट पोर्टल
वह भी मुझे से ही शादी करना चाहती है लेकिन, उसके ननिहाल में गोरू सिंह, महावीर सिंह ने उसे बंदी बना रखा है और आए दिन मुझे धमकी देते रहते हैं। इसके कारण मैं परेशान होकर टॉवर पर चढ़ गया। वहीं प्रताप नगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने कहा कि जीवण सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।