• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • राजस्थान

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

55 दुल्हनों से बनाए संबंध, फिर भी जिंदगी के आखिरी पलों में रहा अकेला

राजस्थान में युवतियों से संबंध बनाने और उन्हें लुटने वाले आरोपी का अजब मामला सामने आया है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 15 Jun 2016 11:00:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jun 2016 12:08:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
55 दुल्हनों से बनाए संबंध, फिर भी जिंदगी के आखिरी पलों में रहा अकेला

बाडमेर। राजस्थान में युवतियों से संबंध बनाने और उन्हें लुटने वाले आरोपी का अजब मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 54 वर्षीय जियाराम जाट ने अपनी जिंदगी में 55 दुल्हनों से संबंध बनाए, लेकिन जिंदगी के आखिरी वक्त में एक भी उसके साथ नहीं थी। वह अकेला मरा और अंतिम संस्कार भी पुलिस ने किया।

जियाराम के खिलाफ बाड़मेर और आसपास के थानो में 18 केस दर्ज है। पूछताछ के दौरान उसी ने पुलिस को बताया था कि वह 55 महिलाओं का पति बनकर उनसे संबंध बना चुका है।

यूं बनाए संबंध

दरअसल, यूं तो बाल विवाह पर पाबंदी है, लेकिन राजस्थान के कुछ इलाकों में अब भी गौना का चलन है। इसमें बचपन में लड़कियों की शादी कर दी जाती है, लेकिन युवा होने पर पति के पास भेजा जाता है।


बाडमेर जिले के सिंधारी थाने के अधिकारी रामनिवास बिश्नोई के मुताबिक, जियाराम इसी प्रथा का फायदा उठाता था। वह ढाणियों को निशाना था। ये खेतों के आसपास बनी छोटी झोपियां होती हैं, जहां एकल परिवार रहते हैं। जियाराम रात के समय ढाणी में घुसता था और खुद को उस लड़की का पति बताता था, जिसे गौना पर भेजा जाना होता था। इस तरह वह संबंध बनाता और घर में रखे जेवर लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस ने बताया, वह उस समय ढाणी में घुसता था, जब घर में महिला के अलावा कोई नहीं होता था। अधिकांश महिलाएं या परिवार के सदस्य उसकी पहचान नहीं कर पाते थे, क्योंकि शादी कई साल पहले हुई थी।

आशंका है कि जियाराम ने कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है, लेकिन अधिकांश ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं कुछ ने धोखाधड़ी और रेप का केस दर्ज कराया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।