
जयपुर। कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के लांच पैड पर भारतीय विशेष बलों के हमले के बाद 'सर्जिकल स्ट्राइक' शब्द को लेकर बेहद चर्चा हो रही है। ऐसे में राजस्थान सरकार इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के बारे में विचार कर रही है।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने संकेत दिया कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।
सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से निजी रूप से मिलेंगे पीएम मोदी
देवनानी ने कहा कि पाठ्यक्रम हर साल बदला नहीं जा सकता है। मगर, यदि जरूरत पड़ी, तो हम कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रम में इस विषय को शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील भी आम लोगों से की। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर चीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का विरोध करने की हिम्मत नहीं करेगा।