TikTok में अब एड कर सकेंगे GIF, GIPHY का मिला साथ
TikTok GIF स्टिकर जोड़ने के लिए, ऐप पर GIPHY बटन दबाएं।
By Sonal Sharma
Edited By: Sonal Sharma
Publish Date: Fri, 02 Aug 2019 01:58:42 PM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Aug 2019 02:09:25 PM (IST)

सोशल वीडियो ऐप TikTok के यूजर्स अब अपने पोस्ट में GIF जोड़ सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट, GIPHY के साथ पार्टनशिप का हिस्सा है। इस अपडेट के तहत TikTok मीम्स अब GIPHY स्टिकर के रूप में भी उपलब्ध होंगे। टिक टॉक प्रतिभा को दुनिया को दिखाने के अलावा कमाई का भी जरिया बन गया है।
TikTok एक सोशल मीडिया ऐप है जो यूजर्स को पॉपुलर म्यूजिक के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने और दोस्तों के साथ क्लिप शेयर करने की सुविधा देता है। GIF स्टिकर जोड़ने के लिए, ऐप पर GIPHY बटन दबाएं।
कंपनी ने TikTok के निर्माताओं के साथ एक dabbing @DreaKnowsBest और dancing@Gabe जैसे स्टिकर बनाने के लिए भागीदारी की। TikTok पर #getGIPHY सर्च करने से स्टिकर आ जाएंगे।
TikTok पर बने कई मेम अब GIF स्टिकर हैं जो GIPHY की लाइब्रेरी में कहीं भी #TikTok को सर्च प्राप्त किए जा सकते हैं।
TikTok आईओएस और एंड्रॉइड पर 1 बिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ एक तेजी से बढ़मे वाला सोशल नेटवर्क है। ऐप विशेष रूप से एशिया में लोकप्रिय है। इसका प्रारूप Vine के समान है, जिसे 2017 में ट्विटर ने बंद कर दिया था।
यह ऐप चीनी कंपनी Bytedance द्वारा बनाया गया था, जो कि निजी तौर पर $ 75 बिलियन का था। पिछले साल, फेसबुक ने Lasso नाम से एक शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप लॉन्च किया था, जो कि टिकटॉक के समान है।
TikTok से वीडियो बनाते समय आप अपनी आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकते। आपको लिप-सिंक करना होता है। इस पर वेरिफाइड अकाउंट वाले यूजर्स की संख्या बहुत बड़ी है और इसमें ब्लू टिक नहीं बल्कि ऑरेंज टिक मिलता है। जिन लोगों को 'ऑरेंज टिक' मिलता है उनके अकाउंट में पॉपुलर क्रिएटर लिखा दिखाई पड़ता है। साथ ही अकाउंट देखने से ये भी पता चलता है कि यूजर को कितने 'Hearts' मिले हैं, यानी अब तक कितने लोगों ने उसके वीडियो पसंद किए हैं।