• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Infinix GT 20 Pro: 108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ इनफिनिक्स का नया गेमिंग फोन लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन यहां

Infinix GT 20 Pro: साइबर मेचा डिजाइन के साथ तीन कलर विकल्प में आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट चिपसेट और 108MP प्राइमरी सेंसर दिया गय...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 21 May 2024 04:22:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 04:25:13 PM (IST)
Infinix GT 20 Pro: 108MP कैमरा और 12GB रैम के साथ इनफिनिक्स का नया गेमिंग फोन लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन यहां
Infinix GT 20 Pro

HighLights

  1. इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो भारत में लॉन्च हुआ।
  2. कंपनी ने स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है।
  3. फोन पर दो हजार रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Infinix GT 20 Pro Price: इनफिनिक्स ने मंगलवार को भारत में नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 20 Pro को लॉन्च कर दिया है। नया हैंडसेट साइबर मेचा डिजाइन के साथ तीन कलर विकल्प में आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट चिपसेट और 108MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए पिक्सल वर्क्स एक्स5 टर्बो चिप भी है।

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो की भारत में कीमत (Infinix GT 20 Pro Price in India)

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो का बेस मॉडल 8जीबी+256जीबी 24,999 रुपये से शुरु होगा। 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह मेचा ब्लू, मेचा ऑरेंज और मेचा सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 28 मई को फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो खरीदार आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए दो हजार रुपये की छूट और पुराने फोन को एक्सचेंज कर दो हजार रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकेंगे।


इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो स्पेसिफिकेशन (Infinix GT 20 Pro Specifications)

इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 144Hz तक रिफ्रेश रेट औक 1300 नीट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में मेचा लूप लाइटिंग के साथ साइबर मेचा डिजाइन मिलता है। फोन में 4एनएम डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट प्रोसेसर, A580 इंटीग्रेटेड GPU और गेमिंग डिस्प्ले चिप है। मेमोरी के लिए इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन 90FPS तक गेमिंग ऑफर कर सकता है।

स्मार्टफोन में जेबीएल के डुअल स्पीकर दिए गए हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 14 बेस्ड एक्सओएस 14 पर चलता है। कंपनी इसके साथ दो साल तक एंड्रॉइड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। डिवाइस 108MP OIS प्राइमरी रियर और 32MP सेल्फी शूटर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।