• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone Price Drop: भारत में सस्ता हो गया आईफोन, यहां देखें नई कीमत की पूरी लिस्ट

iPhone Price Drop: एपल ने अपने प्रो मॉडल की कीमतों में कभी कमी नहीं की है। आम तौर पर जब कोई नया प्रो मॉडल पेश किया जाता है तो कंपनी प्रो मॉडल बंद कर द...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 27 Jul 2024 05:40:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 07:30:00 AM (IST)
iPhone Price Drop: भारत में सस्ता हो गया आईफोन, यहां देखें नई कीमत की पूरी लिस्ट
भारत में आईफोन की कीमत में गिरावट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स की कीमत 6000 रुपये तक कम हुई।
  2. आईफोन 15, 15 प्लस, 14 और 13 मॉडल 300 रुपये सस्ते हुए।
  3. आईफोन एसई 2022 मॉडल में 2300 रुपये की कटौती की गई है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। iPhone Price Drop: एपल ने भारत में अपने विभिन्न आईफोन मॉडल की कीमतों में 6000 रुपये तक कटौती की है, जिसमें टॉप-एंड iPhone 15 प्रो मॉडल से लेकर एंट्री लेवल iPhone SE तक शामिल हैं। यह बदलाव केंद्रीय बजट 2024 में मोबाइल उपकरणों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 20% से 15% करने के कुछ दिनों बाद आया है।

आईफोन के दाम 4 प्रतिशत तक घटाए गए

अब प्रो या प्रो मैक्स मॉडल खरीदने पर 5,100 से लेकर 6,000 रुपये तक बचत होगी। मेड इन इंडिया iPhone 13, 14 और 15 के दाम 3,000 रुपये तक घटाए गए हैं। वहीं, iPhone SE 2,300 रुपये सस्ता हो गया है।


कंपनी आम तौर पर प्रो मॉडल के नए हैंडसेट को लॉन्च करने के बाद पुराना मॉडल बंद कर देती है। पुराने मॉडल पर डीलर और रीसेलर ही छूट देते हैं। भारत में iPhone की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जबकि चीन में कम हो रही है। 2023-24 में Apple की भारत में सेलिंग 33 प्रतिशत से बढ़कर 67 हजार करोड़ की रही थी। इस वर्ष अप्रैल-जून में एपल ने रिकॉर्ड 32 हजार करोड़ का निर्यात किया है।

चीन में टॉप-5 स्मार्टफोन से आईफोन बाहर

चीन में Apple के iPhone को मार्केट बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। रिटेलर्स द्वारा छूट देने के बाद भी फोन की बिक्री कम हुई है। अब चीन में आईफोन टॉप-5 स्मार्टफोन की सूची से बाहर हो गए हैं। आईफोन को चीनी ब्रांड्स से मुकाबला करना पड़ रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के मुताबिक, बीती तिमाही आईफोन के चीन शिपमेंट में 4 फीसदी गिरावट आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में चाइनीज बाजार में iPhone की बिक्री 19 प्रतिशत घट गई थी।

आईफोन 15 की नई कीमत

  • 128 जीबी- 79,600 रुपये
  • 256 जीबी- 89,600 रुपये
  • 512 जीबी- 1,09,600 रुपये

आईफोन 15 प्लस की नई कीमत

  • 128 जीबी- 89,600 रुपये
  • 256 जीबी- 99,600 रुपये
  • 512 जीबी- 1,19,600 रुपये

आईफोन 15 प्रो की नई कीमत

  • 128 जीबी- 1,29,800 रुपये
  • 256 जीबी- 1,39,800 रुपये
  • 512 जीबी- 1,59,700 रुपये
  • 1 टीबी-1,79,400 रुपये

आईफोन 15 प्रो मैक्स की नई कीमत

  • 256 जीबी- 1,54,000 रुपये
  • 512 जीबी- 1,73,900 रुपये
  • 1 टीबी-1,93,500 रुपये

आईफोन 14 की नई कीमत

  • 128 जीबी- 69,600 रुपये
  • 256 जीबी- 79,600 रुपये
  • 512 जीबी- 99,600 रुपये

Apple ने रोलआउट किया iOS 18.1

कंपनी ने iOS 18.1 बीटा वर्जन रोल आउट किया है। इस नए वर्जन में कई एडवांस फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे। इसमें सिरी को बेहतर किया गया है। वहीं, एआई कॉल रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और राइटिंग टूल्स जैसे फीचर दिए गए हैं। Apple ने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में नए आईओएस को लॉन्च किया था।