• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iQOO 11 5G: सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

iQOO 11 5G: क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट को पेश करने वाला यह भारत का पहला फोन है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 10 Jan 2023 09:20:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jan 2023 09:20:01 PM (IST)
iQOO 11 5G: सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाला भारत का पहला स्मार्टफोन,  जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
iQOO 11 5G: क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट को पेश करने वाला यह भारत का पहला फोन है।

iQOO 11 5G: वीवो के सब ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया iQOO 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट को पेश करने वाला यह भारत का पहला फोन है। ऐसे में यह हैंडसेट OnePlus को टक्कर देगा। iQOO 11 5G में 120W फास्ट चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा है।

iQOO 11 5G: कीमत

iQOO 11 5G के 8जीबी और 256जीबी मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। फोन के 16जीबी रैम के मॉडल को 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप HDFC और ICICI बैंक के ग्राहक को आपको 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन की बिक्री 13 जनवरी से Amzon और iQOO.com पर शुरू होगी।


iQOO 11 5G: स्पेसिफिकेशन

iQOO 11 5G में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। यह 2K एमोलेड पैनल है जो LTPO 4.0 तकनीक, 3200*1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+ और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P कलर गैमट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM डिमिंग के साथ आता है।

iQOO 11 5G क्वालकॉम के लेटेस्ट और पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen2 चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला मोबाइल है। ग्राफिक्स के लिए Adrenu GPU का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन फनटच OS पर चलता है। स्मार्टफोन में 16जीबी तक LPDDR5X रैम और 512जीबी यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिलता है।

iQOO 11 5G: कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। iQOO 11 5G में 50MP कैमरा सेंसर दिया गया है, जो गिंबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। बैक पैनल पर 13MP का टेलीफोटो व पोट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

iQOO 11 5G: बैटरी और अन्य फीचर्स

iQOO 11 5G स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन 8 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस मोबाइल में इंफ्रारेड सेंसर, हाई-फाई ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और USB टाइप सी ऑडियो मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और एनएफसी शामिल हैं।