• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च हुआ Moto G85 5G स्मार्टफोन, 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP कैमरा, कीमत और फीचर्स जान खिल उठेंगे

Moto G85 5G Price And Specifications: मोटो जी85 5जी में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। स...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 10 Jul 2024 04:25:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jul 2024 07:15:28 PM (IST)
लॉन्च हुआ Moto G85 5G स्मार्टफोन, 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP कैमरा, कीमत और फीचर्स जान खिल उठेंगे
मोटोरोला का नया फोन Moto G85 5G हुआ लॉन्च।

HighLights

  1. मोटोरोला के नए स्मार्टफोन में दो स्टोरेज ऑप्शन है।
  2. स्मार्टफोन के टॉप मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।
  3. ग्राहकों को ऑफर में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

टेक डेस्क, नई दिल्ली। Moto G85 5G Price And Specifications: मोटोरोला ने आज (बुधवार) बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Moto G85 5G लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन में 6.7 इंच का पॉलिमर ऑर्गेनिग एलईडी कर्व्ड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया है।

Moto G85 5G स्टोरेज और ऑफर

  • मोटो जी85 को मोटोरोला ने दो स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया है।
  • इसके 8जीबी/128जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
  • 12जीबी/256जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी है।
  • फोन की सेल 16 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर होगी।
  • लॉन्च ऑफर में कंपनी एक हजार रुपये का डिस्काउंट ग्राहकों को देगी।

Moto G85 5G स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन

कैमरा

स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 600 प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

डिस्प्ले और कलर

मोटोरोला के नए स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का 3डी POLED कर्व्ड डिस्प्ले है। हैंडसेट की पीक ब्राइटनेस 1600 नीट्स और रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले में गोरिल्सा ग्लास मिलता है। फोन में ऑलिव ग्रीन, कोबाल्ट ब्लू और अर्बन ग्रे कलर ऑप्शन हैं।


ओएस और प्रोसेसर

Moto G85 5G में 2.30Ghz ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैन 6एस जेन 3 प्रोसेसर है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन पर कंपनी एक साल ओएस अपग्रेड और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देगी।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Moto G85 5G में 33W टर्बो चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर फोन 34 घंटे का बैकअप देगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 14 5जी बैंड, 4जी LTE, 3जी, 2जी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।