• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला ने किया हैरान, भारत में लॉन्च किया तगड़ा प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 50MP सोनी LYT-700सी के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 16 May 2024 05:07:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 May 2024 05:09:53 PM (IST)
Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला ने किया हैरान, भारत में लॉन्च किया तगड़ा प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी
Motorola Edge 50 Fusion

HighLights

  1. मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 5500 एमएएच की बैटरी है।
  2. मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
  3. स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला एज 50 फ्यूजन कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पैनल के साथ भारत में लॉन्च हुआ। स्मार्टफोन फॉरेस्ट ब्लू के साथ हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर में आता है। मोटोरोला के नए डिवाइस को IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। यहां जानते हैं मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 50 Fusion HDR10+ के साथ 6.7 इंच एफएचडी+ 10 बिट ओएलईडी एंडलेस एज डिस्प्ले के साथ आता है। यह 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पैनल और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 1600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टफोन में एड्रेनो 710 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 7एस जेन2 मिलता है। यह डिवाइस 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 512GB (UFS 2.2) स्टोरेज के साथ आता है। मोटोरोला का नया फोन एंड्रॉइड 14 को सपोर्ट करता है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।


मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 50MP सोनी LYT-700सी के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 5जी सपोर्ट मिलता है।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन कीमत

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत 8 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये से शुरू होती है। 12 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 22 मई से कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। ICICI बैंक कार्ड का उपयोग करने पर दो हजार रुपये की छूट पा सकते हैं।