• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया यूजर्स ध्यान दें, 1 जुलाई से बदल जाएगा सिम कार्ड से जुड़ा ये नियम

New SIM Card Rules: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सिम स्वैप धोखाधड़ी से बचने ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 06:24:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 06:24:39 PM (IST)
एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया यूजर्स ध्यान दें, 1 जुलाई से बदल जाएगा सिम कार्ड से जुड़ा ये नियम
1 जुलाई से मुश्किल होगा सिम पोर्ट करवाना।

HighLights

  1. सिम कार्ड के नियमों को लेकर नया अपडेट आया है।
  2. ट्राई ने मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी सूचना जारी की है।
  3. नंबर पोर्ट के नियम में बदलाव करने का फैसला किया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। New SIM Card Rules: आज के टेक्नोलॉजी युग में शायद ही कोई ऐसा हो जिसके पास मोबाइल नहीं होगा। कुछ लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि अन्य कीपैड वाले फोन का उपयोग करते हैं। वहीं, कई एक से अधिक सिम कार्ड का भी प्रयोग करते हैं।

बदलेगा सिम कार्ड का नियम

अब सिम कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। TRAI ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई 2024 से सिम कार्ड से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं।

ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों में बदलाव का फैसला किया है। सिम स्वैप फ्रॉड को रोकने के लिए यह नियम लागू किया गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये नया नियम। इसे क्यों लागू किया गया, साथ ही जाने सिम स्वैपिंग क्या है।


क्या हुआ बदलाव?

अगर सिम कार्ड चोरी हो जाए या क्षतिग्रस्त हो जाए तो आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब ग्राहक को सात दिन का इंतजार करना होगा, जिसके बाद ही नया सिम कार्ड मिलेगा।

आखिर क्यों लिया गया फैसला?

धोखाधड़ी को रोकने के लिए TRAI ने यह फैसला लिया है। कई मामलों में सामने आया है कि सिम कार्ड चोरी होने के बाद दूसरे सिम को चालू करवा लिया गया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। अब ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया। इस संबंध में ट्राई ने 15 मार्च 2024 को अधिसूचना जारी की थी।

क्या है सिम स्वैपिंग?

सिम स्वैपिंग का मतलब है उसी नंबर को दूसरे सिम कार्ड पर सक्रिय करना। सिम स्वैपिंग के केस बढ़ रहे हैं। एक ही सिम कार्ड पर एक सिम नंबर पाने के तरीके बढ़ गए हैं। इन चीजों से बचने के लिए सिम स्वैपिंग की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।