• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smartphone: इस फोन के फीचर्स ने उड़ाए दुनिया के होश, हर 5 मिनट में लेता है स्क्रीनशॉट...करता है पूरी जासूसी

एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया से तस्करी कर लाए गए एक खास स्मार्टफोन ने दुनिया को चौंका दिया है। यह कोई आम फोन नहीं बल्कि एक ऐसी जासूसी मशीन है जिस...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 04:25:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 04:25:41 PM (IST)
Smartphone: इस फोन के फीचर्स ने उड़ाए दुनिया के होश, हर 5 मिनट में लेता है स्क्रीनशॉट...करता है पूरी जासूसी
हर 5 मिनट में स्क्रीनशॉट लेता है यह डिवाइस।

HighLights

  1. फोन के इस फीचर्स से चौंकी दुनिया
  2. हर 5 मिनट में लेता है स्क्रीनशॉट
  3. इंटरनेट पर भी है सरकारी कंट्रोल

टेक्नोलॉजी डेस्क। एक वक्त था जब स्मार्टफोन्स, या फिर साधारण फीचर फोन्स भी नहीं थे। इंसान की लाइफ बहुत सुलझी हुई थी। न ही हर वक्त फोन कर के कोई परेशान करता, न ही इंसान भी हर समय फोन में घुसा रहता। जब से फोन का प्रयोग बढ़ा है, तब से लोगों की चिंताएं भी बढ़ी हैं, क्योंकि इससे अब खतरे भी बढ़ गए हैं। जी हां, हाल ही में उत्तर कोरिया से तस्करी कर लाए गए एक स्मार्टफोन की जब जांच की गई तो उसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल, ये स्मार्टफोन सरकार की सख्त निगरानी और विचारधारा नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

फोन नहीं, ये है जासूसी डिवाइस

बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस डिवाइस को एक अंडरग्राउंड नेटवर्क के जरिए बाहर लाया गया था और उसके बाद टेक्निकल एक्सपर्ट्स से इसकी जांच कि तो पता चला कि ये कोई फोन नहीं बल्कि एक जासूसी मशीन है जो हर 5 मिनट में स्क्रीनशॉट लेता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया के लगभग सभी स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का कस्टमाइज्ड वर्जन इंस्टॉल किया गया है, जिसे खास तौर पर निगरानी और नागरिकों की विचारधारा पर कंट्रोल करने के मकसद से डिजाइन किया गया है।


फोन पर है पूरा सरकारी कंट्रोल

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इन डिवाइस में कोई बाहरी इंटरनेट नहीं है, यानी इसमें इंटरनेट पूरी तरह से ब्लॉक है और यह सरकार द्वारा जारी एक इंट्रानेट सिस्टम से कंट्रोल होता है जिसका नाम 'क्वांगम्योंग' है, खास बात यह है कि इसमें केवल वही कंटेंट दिखाया जाता है जिसे सरकार की मंजूरी मिलती है। सरकार के खिलाफ कोई भी कंटेंट को यह यूजर्स तक नहीं पहुंचाता है।

इस फोन में टाइपिंग के दौरान भी सरकार की सेंसरशिप देखने को मिलती है। उदाहरण के तौर पर इंटरनेट के अलावा फोन में यूजर्स अगर 'ओप्पा' जैसे शब्द टाइप करते हैं तो उसे ऑटोमैटिक 'कॉमरेड' में बदल दिया जाता है। साथ ही एक वॉर्निंग मैसेज भी पॉप अप होता है, जिसमें यूजर्स को बताया जाता है कि इस वर्ड का यूज केवल अपने भाई-बहनों के लिए करें।

हर 5 मिनट में खुद लेता है स्क्रीनशॉट

जब टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने इसकी जांच की तो उन्होंने पाया कि यह स्मार्टफोन हर 5 मिनट में खुद ही स्क्रीनशॉट लेता है और उसे एक छिपे हुए फोल्डर में सेव करता है। इन फोल्डरों को आम यूजर्स नहीं देख सकते, लेकिन सरकार कभी भी इन्हें एक्सेस कर सकती है। इसका मतलब है कि यूजर की हर डिजिटल गतिविधि पर सरकार की नजर रहती है।